अद्धयात्म

27 मई राशिफल: कर्क- अफवाहों को अनदेखा करें

मेष-

शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। दिन भाग्य को बल देने वाला।

वृष-

आकस्मिक लाभ के संकेत हैं। सहजता से आगे बढ़ते रहें। वार्तालाप में सतर्कता रखें। दाम्पत्य में प्रेम और पवित्रता बनी रहेगी। त्याग की भावना को बल मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन-

जो भी करें उसे मन से करें। जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सहजता और साझेदारी पर जोर दें। यात्रा में सावधानी रखें। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। आवश्यक कार्य शीघ्र करें।

कर्क-

विपक्ष की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। मेहनत पर भरोसा रखें। सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है। अफवाहों को अनदेखा करें। नियमों के अनुपालन पर जोर दें।

सिंह-

बौद्धिक मामलों में आगे रहेंगे। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। मनोरंजक यात्रा प्लान कर सकते हैं। कारोबार में प्रभावी दखल बना रहेगा। दिन शुभता वर्धक। प्रतिस्पर्धा में सफलता।

कन्या-

भवन वाहन की प्राप्ति संभव है। संसाधनों में वृद्धि होगी। परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। जिद और जल्दबाजी बचें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

तुला-

संपर्क एवं सूचना तंत्र बेहतर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। आनुशासन बनाए रखेंगे। दिन बंधुत्व भाव बढ़ाने वाला। कार्यगति बढ़ाएं। आलस्य और आत्मप्रशंसा से बचें।

वृश्चिक-

घर में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। अच्छे होस्ट की भूमिका में रहेंगे। खुशियों को अपनों से साझा करेंगे। इच्छित भेंट मिल सकती है। दिन उत्तम फलकारक। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा।

धनु-

कला कौशल को बल मिलेगा। प्रयासों को सराहना मिलेगी। नवीनता पर जोर देंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।  दिन श्रेष्ठ फलकारक। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़त पर रहेगी।

मकर-

शुभ कार्यों में यथाशक्ति सहयोग करेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। व्यक्तिगत खर्च पर ध्यान देने की जरूरता है। वाद विवाद से बचें। दिन कला में दखल बढ़ाने वाला। तार्किकता पर जोर दें।

कुंभ-

आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। पेशेवर चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन को मंच मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। गंभीर विषयों में रुचि रहेगी। समकक्षों के समर्थन से उत्साहित रहेंगे।

मीन-

कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। सभी सहयोगी रहेंगे। नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पारिवारिक मामले सुलझेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button