झारखंड में कोरोना के 3258 नये मरीज मिले, 3351ठीक हुए, सात की मौत
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/01/9123258_new_corona_patients_found_in_Jharkhand_3351_were_cured_seven_died.jpg)
रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 3351 मरीज ठीक हुए है और 3258 नये मरीज मिले हैं जबकि इससे सात लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1002, बोकारो से 119, चतरा से 25, देवघर से 118, धनबाद से 68, दुमका से 93, पूर्वी सिंहभूम से 751,गढ़वा से 25, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 104, गुमला से 48, हजारीबाग से 331, जामताड़ा से 19, खूंटी से 53, कोडरमा से 39, लातेहार से 25, लोहरदगा से 28, पाकुड़ से 18, पलामू से 107, रामगढ़ से 57, साहेबगंज से 78, सरायकेला से 13, सिमडेगा से 21और पश्चिमी सिंहभूम से 99 मरीज मिले है।
राज्य में कोरोना की वजह से सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम जिले से दो, बोकारो से एक, धनबाद से एक, रामगढ़ से एक, हजारीबाग से एक और रांची जिले से एक मरीज शामिल हैं। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 402533 गया हैं और कुल 18932284 सैंपल की अब तक जांच की गयी है। प्रदेश में कोरोना के 364245 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5199 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।