ज्ञान भंडार

42 लड़कियों से विवाह के लिए 5000 पाटीदारों ने किया आवेदन

दस्तक टाइम्स/एजेंसी. नई दिल्ली : 1_1444464587सूरत। गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार को उड़ीसा के कुर्मी समाज की 42 लड़कियों से विवाह के लिए 5000 लड़कों ने अर्जी लगाई। हालांकि इनमें से खुद के मकान और जमीन वाले 160 युवकों की अर्जी स्वीकार की गई। ये सभी 30 साल से कम के हैं। अब वर-कन्या, इनके परिवार मेल-मिलाप सहित बातचीत करेंगे। बात बनी तो 16 अक्टूबर को सामूहिक विवाह में ये जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। मामला सौराष्ट्र के पाटीदार समाज का है। उड़ीसा से अपनी बेटियों के विवाह के लिए उड़ीसा कुर्मी समाज के परिजन सूरत पहुंचे हैं। ये समस्त पाटीदार समाज के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह के लिए आए हैं।
 
उड़ीसा में दहेज की दिक्कत, सौराष्ट्र में वर:
2014 में भी ऐसा आयोजन किया था। तब 29 लड़कियों की शादी हुई थी, जो सुखी दांपत्य जीवन जी रही हैं। उड़ीसा में गरीब परिवार के लोगों को बेटियों के विवाह में बहुत दिक्कत होती है। दहेज बड़ी चुनौती है। इसलिए पाटीदार समाज वहां के पाटीदार समाज (कुर्मी) परिवारों की बेटियों का विवाह सौराष्ट्र के पाटीदार लड़कों से करवाता है। आयोजक संगठन उड़ीसा से आने वाले परिवारों के रहने-ठहरने और मेल-मुलाकात करवाने का इंतजाम करता है। किराया भी देता है। सामूहिक विवाह भी करवाता है।

 

Related Articles

Back to top button