मनोरंजन

42 की उम्र में पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन मां बनी, 8 साल पहले अंडाणु सुरक्षित किए थे

diana-hayden_650x400_41452760111मुंबई: पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने आठ साल पहले अपने अंडाणु सुरक्षित किए थे और इस साल नौ जनवरी को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि मां बेटी दोनो स्वस्थ हैं और डायना के पति कोलिन डिक उनके साथ ही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर देश में नवजात शिशु का औसत वजन और लंबाई क्रमश: 2.6 किलोग्राम और 48 सेंटीमीटर होती है लेकिन 42 साल की डायना की बेटी आर्या का जन्म के समय वजन 3.7 किलोग्राम और लंबाई 55 सेंटीमीटर थी।

मेडिकल विशेषज्ञों की मानें तो अंडाणु को सुरक्षित रखने के तरीके से 35-45 उम्र की बीच मां बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए नयी राह खुल सकती है। वहीं आठ साल पहले डायना का अंडाणु सुरक्षित रखने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ नंदिता पलशेतकर ने दावा किया कि इस तरीके से पहली बार 42 साल की उम्र में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। इस तरीके से आमतौर पर 35 साल तक बच्चे को जन्म देने की सिफारिश की जाती है।

नंदिता ने यह भी बताया कि ‘30 या उसके आसपास की उम्र में मां ना बनने की इच्छुक कामकाजी और पेशेवर महिलाएं बहुत कम इस प्रक्रिया को अपनाती हैं। लेकिन 42 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देना अद्भुत है और हम बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं।’

 

Related Articles

Back to top button