अजब-गजबमनोरंजन

57 साल के हुए संजय दत्त, जेल से निकलने के बाद पहला जन्मदिन आज

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘मुन्नाभाई’ संजय दत्त आज 57 साल के हो गए। इस बार वे अपना जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे हैं। 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट मामले में सजा काटने के बाद संजय दत्त इस साल फरवरी में ही पुणे के यरवदा जेल से छूटे हैं।sanjay-dutt_650x400_71464589048

संजय दत्त के जेल से छूटने के बाद से ही उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। इस साल वे टोटल धमाल नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। संजय का जीवन कई उतार चढ़ावों से भरा रहा है।

जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं संजय दत्त की अब तक की जिंदगी पर…


29 जुलाई 1959 को जन्मे संजय दत्त अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस दत्त के तीन बच्चों में सबसे बड़े हैं। संजय की स्कूली शिक्षा कसौली के पास स्थित सनावर के द लॉरेंस स्कूल में हुई।

संजय दत्त की प्रिया और नम्रता नाम की दो बहनें हैं। प्रिया राजनेता हैं और उन्होंने ओवेन रोनकॉन से शादी की है। वहीं नम्रता ने अभिनेता कुमार गौरव से शादी की है।

संजय दत्त 12 साल की उम्र में पहली बार फिल्मों में नजर आए थे। 1971 में आई सुनील दत्त की फिल्म ‘रेश्मा और शेरा’ में संजय कवाली गायक की एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में वहीदा रहमान और राखी ने भी काम किया था।

 

22 साल की उम्र में पिता सुनील दत्त ने संजय को ‘रॉकी’ में लॉन्च किया, इस फिल्म को खासा पसंद किया गया। हालांकि फिल्म की रिलीज से महज तीन दिन पहले संजय की मां नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था।

 

कई हिट और फ्लॉप फिल्में करने के बाद संजय दत्त ने 1986 में आई नाम में काम किया। यह उनकी पहली क्रिटिकल सक्सेस फिल्म  थी। इस फिल्म में कुमार गौरव ने भी काम किया था।

 


90 के दशक को संजय दत्त की सफलता का दौर कहा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने तेजा (1990), थानेदार (1990), खून का कर्ज (1991), यलगार (1992), गुमराह (1993), साहिबान (1993) और आतिश जैसी फिल्में की।

 


1991 में आई साजन में संजय ने एक्शन हीरो की अपनी छवि को बदलते हुए एक शायर का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित और सलमान खान प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस किरदार के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ वर्ग में उन्हें उनका पहला फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।

 


1993 में संजय दत्त को अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद करीब 18 महीने तक वे जेल में रहे। गिरफ्तारी के तीन सप्ताह बाद ‘खलनायक’ रिलीज हुई, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ उनके सह कलाकार थे। यह फिल्म सुपरहिट हुई और संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में होने लगी।

 


जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त ने 1999 में खूबसूरत, दाग : द फायर, हसीना मान जाएगी और अवार्ड विनिंग वास्तव से फिल्मों में वापसी की। वास्तव में संजय दत्त ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी, इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया।

 


जिस फिल्म ने संजय दत्त को एक नई पहचान दी वह 2003 में आई ‘मुन्नाभाई MBBS’ और 2006 में आए इसके सीक्वल ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ थी। ‘शोले’ के जय-वीरू के बाद मुन्ना और सर्किट दोस्तों की सबसे यादगार जोड़ी बनी।
संजय दत्त की कॉमिक टाइमिंग को काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्हें धमाल (2007), ऑल द बेस्ट (2009), नो प्रॉब्लम (2010) और रास्कल्स (2011) जैसी कॉमिडी फिल्मों में काम किया।

 


2012 में नई अग्निपथ ने पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। फिल्म में कांचा चीना के किरदार के लिए संजय दत्त को काफी सराहना मिली। इसके बाद संजय रामगोपाल वर्मा की ‘डिपार्टमेंट’ में नजर आए, इसमें उन्होंने एंकाउंटर स्क्वाड के लीडर इंस्पेक्टर महादेव भोसले का रोल निभाया था। फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल के ‘थोड़ी सी जो पी ली है’ गाने का रीमेक किया था।

 


2012 में दत्त ने अजय देवगन की सन ऑफ सरदार में काम किया। संजय के डाकू के किरदार को उनके पिता सुनील दत्त के ‘मुझे जाने दो’ के किरदार से प्रभावित माना जाता है।

 


2014 में, जेल में रहने के दौरान राजकुमार हिरानी की पीके आई, इसमें आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। संजय ने इस फिल्म में छोटी लेकिन महात्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 


निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय के जीवन पर फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर संजय का किरदार निभाएंगे।

 


संजय दत्त ने 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से शादी की। 1988 में ऋचा को कैंसर हुआ जिसके बाद वे इलाज के लिए अमेरिका चली गईं। 1996 में ऋचा की मौत हो गई। दोनों की एक बेटी त्रिशला हैं।

 


1998 में संजय ने मॉडल रिया पिल्लई से शादी की। हालांकि उनकी दूसरी शादी सफल नहीं हुई और 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया।

 


फरवरी 2008 में दो साल के अफेयर के बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली। मान्यता और संजय के शाहरान और इकरा नाम के दो बच्चे हैं।

 

जन्मदिन मुबारक हो संजय!

Related Articles

Back to top button