राज्य

नोटबंदी के बीच भिलाई-चरौदा निगम व सारंगढ़ पालिका में भाजपा की जीत

01_1483130368-1रायपुर/ भिलाई.2016 के अंतिम 48 घंटे कांग्रेस को झटका और भाजपा को खुशी दे गए। भाजपा ने भिलाई-चरौदा नगर-निगम और सारंगढ़ नगर पालिका के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। भिलाई में भाजपा की चंद्रकांता मांडले महापौर और सारंगढ़ में अमित अग्रवाल पालिकाध्यक्ष चुने गए।
 
देशभर में नोटबंदी काे लेकर विपक्षी पार्टियों ने माहौल बनाया। चुनाव के दौरान इसे लेकर सोशल मीडिया में प्रचार किया गया। तीन दिन पहले 27 दिसंबर को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। सुबह 10 बजे ही नतीजों के स्पष्ट रुझान आने लगे थे। दोपहर करीब एक बजे सभी नतीजों की घोषणा कर दी गई। दोनों ही निकायों का गठन भाजपा सरकार ने किया था और पहले चुनावों में वह कब्जा करने में सफल रही। शेष|पेज 7
भिलाई-चरोदा के 40 में से 17 वार्डों के साथ महापौर की सीट पर भी भाजपा ने आसान जीत दर्ज की। वहीं सारंगढ़ में भी 15 में से 8 पार्षदों के साथ अध्यक्ष की कुर्सी पर भी कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इस जीत के लिए जनता का आभार जताया। अजा मतदाताओं की बहुलता वाले भिलाई-चरोदा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकांता मांडले ने 4922 मतो के आसान अंतर से कांग्रेस की ज्योति बंजारे तो पराजित किया। मांडले को 27184 मतों के मुकाबले ज्योति को 22262 वोट मिले। यहां के 40 वार्डों में से भाजपा के 17 पार्षद जीते लेकिन सामान्य सभा पर कब्जा नहीं हो पाया। कांग्रेस के 16 पार्षदों की जीत ने सारा गणित गड़बड़ा दिया है। अब सभापति के चुनाव में भाजपा को निर्दलीयों की मदद लेनी होगी। उधर देवांगन बहुल सारंगढ़ में भी भाजपा के अमित अग्रवाल ने कांग्रेस के सूरज तिवारी को एक हजार मतों के अंतर से हराया। अमित को 6219 और सूरज को 5123 वोट मिले। यहां भी अध्यक्ष के साथ सामान्य सभा में भी भाजपा के 8 पार्षदों ने जीत दर्ज की
सबसे बड़ी जीत
– राजेश दांडेकर, कांग्रेस
– वोट मिले: 1292
– हराया: अनीश चंद्राकर को मिले 430
– जीत का अंतर: 862
सबसे कम अंतर
– शशिकांत बघेल, भाजपा
– वोट मिले: 430
– हराया: एस. वेंकटरमना को मिले 419 वोट
– जीत का अंतर: 1
चरोदा निगम का चुनाव
महापौर पद के लिए वोटिंग
प्रत्याशी वोट दल
चंद्रकांता मांडले 27184 भाजपा
ज्योति बंजारे 22262 कांग्रेस
किसको कितने पार्षद
भाजपा-16, कांग्रेस-13, निर्दलीय-11
सारंगढ़ पालिका का चुनाव
अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
प्रत्याशी वोट दल
अमित अग्रवाल 6219 भाजपा
सूरज तिवारी 5123 कांग्रेस
किसको कितने पार्षद
भाजपा-8, कांग्रेस-5, निर्दलीय-2
 
 
 

Related Articles

Back to top button