राज्य

दहेज के लिए नशेड़ी ने शादी के पांच साल बाद पत्नी को जिंदा जला दिया

धमदाहा क्षेत्र के कुकरौन (एक) गांव में मंगलवार की रात नशे के आदी अजय मोदी ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। मृतका सोनी देवी (28) खगड़िया के महेशखूंट के काझीचक गांव के स्व. महेश्वर चौरसिया व गोदावरी देवी की बेटी थी। धमदाहा थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर पति समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने की भी चर्चा है। पांच वर्ष पूर्व सोनी की शादी अजय मोदी के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। अजय नशे का आदी है और अक्सर नशे की हालत में पत्नी को यातनाएं देता था। इस दौरान बाइक के लिए मायके से रुपए लाने के लिए भी प्रताड़ित करने लगा था। हालांकि वह टेम्पो चालक है और 6 माह पूर्व ही उसने टेम्पो खरीदा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक चीख-पुकार सुनकर वे लोग घटनास्थल पर जुटे, लेकिन आग में झुलसने से सोनी देवी की मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

fire1-04-01-2017-1483552503_storyimage

Related Articles

Back to top button