उत्तर प्रदेशफीचर्ड

शराब माफिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मृतक की बंथरा पुलिस कर रही थी तलाश, पूर्वांचल के दो लोग पुलिस रडार पर
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने शराब माफिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। शराब माफिया को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच किया। आशंका जताई जा रही है कि वर्चस्व और आपसी बंटवारे में वारदात की गई है।
मूल रूप से गोण्डा निवासी विनोद सिंह शराब माफिया था। विनोद सिंह की जानकीपुरम में साठ फिटा रोड़ के पास कपड़े का शोरूम है। सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित बाग नम्बर-दो और हुसैनगंज के एपी सेन रोड़ पर भी मकान है, जो किराये पर दिया था। इसके साथ ही विनोद सिंह अवैध शराब का भी कारोबार करता था। इस मामले में वह प्रदेश के कई जिलों से जेल जा चुका था, जबकि बंथरा थाने का वांछित था। शनिवार दोपहर विनोद अपनी स्विफ्ट कार से सरोजनीनगर के हैडिल-अमौसी रलेवे स्टेशन रोड़ की तरफ से कानपुर की तरफ जा रहा था। विनोद हनुमानपुरी स्थित देशी शराब ठेके के पास कार खड़ी कर पानी पीने लगा था। इसी बीच पीछे से आये बदमाश ने विनोद के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और लहूलुहान हो गया। विनोद को लहूलुहान देख वहां आस-पास भीड़ जुट गइ्र। तभी शराब सेल्समैन ने वहां से एक युवक को पैदल भागते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विनोद को लोकबन्धु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना स्थल से .32 बोर का एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा, पानी की एक बोतल के अलावा गाडी के अन्दर से विनोद का मोबाइल व पूर्वान्चल निवासी दो लोगों के पेन से नाम लिखा अखबार बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कार में पूर्व में दो लोग बैठे थे, जिनका नाम अखबार में विनोद ने लिख रखा था। हालांकि पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
शराब माफिया से थी वर्चस्व की जंग
सूत्रों की माने तो एक शराब माफिया से विनोद की वर्चस्व को लेकर जंग चल रही थी। मृतक की पकड़ी गई शराब में भी उसकी मुखबिरी थी। पुलिस का यह भी मानना है कि इस अवैध कारोबार में विनोद के कई हिस्सेदार थे। कहीं पैसे के बटवारे को लेकर इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मृतक विनोद की कार में मिले अखबार पर लिखे पूर्वान्चल निवासी दो लोगों के नाम और इन्हीं दोनों बातों को लेकर हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने रास्ते में मौजूद कुछ सीसी टीवी कैमरो की फुटेज की पड़ताल भी की है।
तो बाइक से थे आये बदमाश
बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल बाइक सवार बदमाश थे। इसकी चार्चा वहां आस-पास थी। लोगों का कहना था कि बदमाश बाइक से आये थे और कुछ देर उससे बातचीत भी किये थे। इस दौरान उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार बदमाशों ने विनोद को गोली मार दी थी। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जायेंगे।
शराब तस्करी में कई जिलों से जा चुका था जेल
पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद सिंह अवैध शराब का तस्कर था, जो हरियाणा से सस्ती दामों मंे शराब लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था। शराब तस्करी के दौरान आरोपी कई बार पकड़ा भी गया है। बताया जा रहा है कि आरोनी राजधानी के सरोजनीनगर और कानपुर के कई थानों से जेल जा चुका है। आरोपी अवैध शराब तस्करी से अकूत सम्पित भी जुटा ली थी। इसके साथ ही उसका कई लोगों से रंजिश भी चल रही थी।
बंथरा पुलिस ने पकड़ा था मृतक की शराब भरी ट्रक
पुलिस का कहना है कि बीती 18 जुलाई के तड़के बंथरा पुलिस ने हरियाणा की 510 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदे ट्रक को मय चालक बनी-मोहान रोड से पकड़ा था। बंथरा पुलिस का कहना है कि मृतक विनोद सिंह के खिलाफ शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह और उसका एक साथी विनोद जायसवाल वांछित चल रहा था। सूत्र बाततें हैं कि इस घटना में पुलिस को विनोद के बारे में जानकारी थी लेकिन वह पुलिस के सामने ही क्षेत्र में घूमता रहा।

Related Articles

Back to top button