फीचर्डराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री बोले, जदयू मतलब ‘जनता दमन उत्पीड़न’,राजद’ रोजाना जंगलराज का डर’

pmगया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में दूसरी परिवर्तन रैली को संबोधित कि मोदी गया के गांधी मैदान में जनसभा को संबोध‍ित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां की जनता अब अंहकार से मुक्त सरकार चाहती है। गौरतलब है कि भाजपा ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं नक्सलियों ने मोदी की रैली के मौके पर आज काला दिवस मनाने और 24 घंटे के बिहार बंद का फरमान जारी किया है।गया में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार के लोग इस बार राज्य का भाग्य बदलने के लिए वोट करें। बिहार का भाग्य राजग ही बदल सकता है इसलिए बिहार के विकास, जंगल राज की वापसी को रोकने और भूख तथा बेरोजगारी से मुक्ति के लिए राजग को वोट करें। मोदी ने कहा कि उनको पांच साल दें, उनकी सरकार 5 साल के भीतर बिहार को बिमारु राज्य से बाहर निकाल देगी। बिहार के साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान भी एक समय बीमारू राज्य की श्रेणी में आते थे लेकिन मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद दोनों राज्य बीमारू की श्रेणी से बाहर आ गए हैं और यदि बिहार ने भी भाजपा को मौका दिया तो वे बिहार को भी बीमारू राज्य से बाहर निकाल देंगे।प्रधानमंत्री ने इस बार बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नामाकरण करते हुए उसे जनता का दमन और उत्पीड़न पार्टी बताया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर की रैली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद)  को रोजाना जंगल राज का डर कह कर संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि जनता का दमन और उत्पीडऩ पार्टी तथा रोजाना जंगल राज का डर पार्टी ने बिहार का 25 साल बर्बाद कर दिया। जिसने बिहार का 25 साल बर्बाद किया उसे फिर से सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा सकता मोदी ने कहा कि बिहार को बनाना है और अगर उसे आगे ले जाना है, तो भाजपा बिहार की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली बिहार के साथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से विकास की गंगा बह रही है, अब दिल्ली बिहार की तकदीर बदलने के लिए यहां की जनता के साथ सेना की तरह तैनात है।मोदी ने कहा, ‘बिहार के लोगों ने दो निर्णय लिए हैं। एक नया बिहार बनाने का फैसला और दूसरा परिवर्तन का निर्णय। यह चुनाव जंगलराज से मुक्ति का पर्व बनेगा। उन्होंने कहा कि 25 साल से इन्हीं लोगों ने बिहार में राज किया है और अगर यही हाल रहा तो नौजवान तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब ये यहां की जनता के हाथ है कि बिहार को जंगलराज-2 बनाना है या इससे बाहर निकलना है।मोदी ने गठबंधन के लिए लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठनबंधन राजनीतिक लाभ लेने के लिए हुआ है। बिहार सरकार उल्टा लोटा पकड़े बैठी है इससे एक बूंद भी नहीं बचेगी। मोदी ने कहा, ‘पता ही नहीं चल रहा कि कौन चंदन कुमार है और कौन भुजंग प्रसाद, कौन जहर पी रहा है और कौन पिला रहा है, पता ही नहीं।

Related Articles

Back to top button