राष्ट्रीय

आस्ट्रेलिया से अधिक करोड़पति भारत में

दस्तक टाइम्स /एजेंसी
indian crorepatiनई दिल्ली : भारत 10 लाख डालर (6.60 करोड़ रुपए) से अधिक की सम्पत्ति वाले ऊंची हैसियत वाले व्यक्यियों (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर है। तेल कीमतों में गिरावट और आम चुनाव के उत्साहजनक परिणामों के साथ शेयर बाजार में तेजी के बीच 2014 में देश में एेसे धनी व्यक्तियों की संख्या में तुलनात्मक रुप से सबसे अच्छा सुधार हुआ है। एचएनआई की संख्या में वृद्धि ।2 (6.3 प्रतिशत) और संपदा के विस्तार (28.2 प्रतिशत) के मामले में भारत क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत का आंकडा सबसे अच्छा रहा।
कैपजेमिनी और आरबीसी वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा जारी ‘वल्र्ड वेल्थ रिपोर्ट 2015’ के अनुसार 2014 में देश में एचएनडब्ल्यूआई की संख्या 1,98,000 थी। 2013 में यह आंकड़ा 1,56,000 का था। रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकप्रिय और सुधारों को आगे बढ़ाने के इच्छुक प्रधानमंत्री के चुनाव से निवेशकांे की धारणा मजबूत हुई। इसकी वजह से शेयर बाजारों में जोरदार तेजी आई। एमएससीआई इंडेक्स 21. प्रतिशत चढ़ा। तेल कीमतों में कमी से देश को बजट घाटा कम करने में मदद मिली आेर खुदरा मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट आई। इसमें कहा गया है कि इस वजह से भारत एशिया प्रशांत मेंंआस्ट्रेलिया को पछाड़कर एचएनडब्ल्यूआई संपदा के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button