फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

ट्रेन में दिल्ली-झांसी के बीच लुट सकते हैं आप

train_Fआगरा : दिल्ली से आगरा होकर झांसी रूट पर ट्रेनों में कदम-कदम पर खतरा है। हरियाणा, पंजाब के बावरिया गिरोह के बदमाशों की टोली ट्रेनों में घूम रही है। आप कभी भी इनके शिकार हो सकते हैं। अब तक विभिन्न ट्रेनों में कई यात्री इनका निशाना बन चुके हैं। आगरा कैंट जीआरपी ने शनिवार देर रात बावरिया गिरोह के चार शातिरों को दबोचा है। बदमाशों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। एसपी रेलवे की सूचना पर पड़ोसी राज्यों की जीआरपी भी रूट पर अलर्ट हो गई है। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह की तरफ शनिवार देर रात कुछ संदिग्ध लोग खड़े थे। उसी दौरान दो विदेशी पर्यटक आए, जिन्हें बदमाश निशाना बनाने की फिराक में थे। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर देवेन्द्र मिश्र सूचना पर एसएसआई अतर सिंह, राकेश त्यागी और टीम के साथ पहुंचे। बदमाश ट्रेन में चढ़ने लगे, तभी चार युवकों को दबोच लिया, जबकि दो साथी भाग निकले। पकड़े गए युवकों के बावरिया गिरोह के शातिर सदस्य होने की जानकारी पर जीआरपी के होश उड़ गए। गिरफ्त में आए बदमाश विनोद उर्फ पौना पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी सौरखी, हिसार (हरियाणा), रामपाल टिंकू पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी जींद (हरियाणा), पस्सा पुत्र रणवीर सिंह निवासी रोहतक (हरियाणा) और अशोक कुमार उर्फ शौकी पुत्र राजूराम निवासी जींद (हरियाणा) हैं। विनोद गिरोह का सरगना है। सभी के पास से लूट व चोरी का सामान, नगदी, हथियार सहित मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पूछताछ में कई ट्रेनों में लूट की घटनाएं कबूल की हैं।

Related Articles

Back to top button