उत्तर प्रदेशमेरठराज्य
मेरठ शहर में विजयदशमी पर लागू रहेगी यातायात डायवर्जन व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान ले प्लान
बसें तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल एवं जीरो माइल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगी।
मेरठ। विजयदशमी (दशहरा पर्व) के अवसर पर 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे से रावण दहन की समाप्ति तक मेरठ शहर में लागू रहेगी विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था मेरठ नगर क्षेत्र में भारी/मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री रात्रि दो बजे तक प्रभावी रहेगी।
दशहरा मेलों में लोगों की बढ़ेगी भीड़
मेरठ यातायात पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा पर्व) मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन के दृष्टिगत सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु 20 अक्टूबर को सायं पांच बजे से दशहरा पर्व की समाप्ति तक मेरठ में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
- दिल्ली की ओर से भैंसाली बस अड्डा आने वाली रोडवेज बसें-
दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम होते हुए जीरो माइल, बेगमपुल से भैंसाली बस अड्डे तक आयेंगी। वापसी में भी बसें इसी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जायेंगी। - हरिद्वार/मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें-
उक्त बसें मोदीपुरम होते हुए टैंक चौराहा, जीरो माइल एवं बेगमपुल के रास्ते भैंसाली बस अड्डे तक आयेंगी तथा वापसी में भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगी। - बिजनौर की ओर से भैंसाली बस अड्डा आने वाली रोडवेज बसें-
बिजनौर की ओर से आने वाली बसें साकेत चौराहा से जीरो माइल, बेगमपुल होते हुए भैंसाली बस अड्डे तक आयेंगी तथा वापसी में भी इसी मार्ग से जायेंगी। - मुजफ्फरनगर की ओर से हापुड़/गढ़/मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन-
ऐसे वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज, ग्राम मोहिउद्दीनपुर, खरखौदा मोड़ एवं कस्बा खरखौदा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। - जेल चुंगी चौराहा दशहरा मेला-
जेल चुंगी चौराहे पर दशहरा मेला आयोजित होने के कारण गढ़/मुरादाबाद की ओर से मुजफ्फरनगर/रुड़की जाने वाली बसों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट किया जायेगा। ये बसें तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल एवं जीरो माइल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगी। - डिग्गी तिराहा से कमिश्नर आवास चौराहा मार्ग-
डिग्गी तिराहा एवं तेजगढ़ी चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। डिग्गी तिराहे से यूनिवर्सिटी रोड होकर जेल चुंगी की ओर आने वाले हल्के वाहनों को किला रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। - एलआईसी कट-
एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को इमली तिराहे की ओर डायवर्ट किया जायेगा। - रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड दशहरा मेला-
बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक) से जागरण तिराहे के मध्य दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के हल्के एवं भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बिजली बंबा बाईपास अथवा बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक) से बागपत रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। - ब्रह्मपुरी चौराहा/शारदा रोड से दिल्ली चुंगी मार्ग-
ब्रह्मपुरी चौराहा एवं शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले वाहनों को रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। इन्हें दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक), मलियाना पुल की ओर डायवर्ट कर बागपत रोड से निकाला जायेगा। - सूरजकुंड पार्क दशहरा मेला-
गांधी आश्रम चौराहा से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर तथा सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। - भैंसाली ग्राउंड दशहरा मेला-
जली कोठी से भैंसाली ग्राउंड, महताब तिराहा से भैंसाली ग्राउंड, सीएवी स्कूल थाना सदर साइड से भैंसाली ग्राउंड तथा गुरु तेग बहादुर स्कूल से भैंसाली ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
मेरठ यातायात पुलिस ने जारी की विशेष सूचना-
मेरठ शहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा मेलों एवं बड़ी संख्या में मेला दर्शकों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए 20 अक्टूबर 2026 को नगर क्षेत्र में भारी/मालवाहक वाहनों का प्रवेश दशहरा समाप्ति के उपरान्त रात्रि दो बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने अपील है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।



