टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

भारत के एक नोटिस से दुनिया में मची खलबली, घबराए चीन ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली: भारत द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस से दुनियाभर में हलचल मच गई है। खासतौर से चीन में इसको लेकर अधिक बेचैनी देखने को मिल रही है। दरअसल, भारत सरकार ने हिंद महासागर में अपनी सबसे घातक मिसाइल का परीक्षण करने का ऐलान किया है। भारत के इस मिसाइल परीक्षण के घबराए चीन ने अपना जासूसी जहाज एक बार फिर से हिंद महासागर की तरफ मोड़ दिया है।

बता दें कि, चीन ने जिस जहाज को हिन्द महासागर में भेजा है, उसका नाम यूआन वांग-5 है। इसे विश्व का सबसे महाशक्तिशाली जासूसी जहाज भी कहा जाता है। वहीं, चीन की इस हरकत पर इंडियन नेवी पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही भारत ने हाल ही में हिंद महासागर में नाविकों को अलर्ट करने के लिए एक नोटम (नोटिस) जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि भारत 15 से 16 दिसंबर के बीच एक प्रायोगिक व्हीकल की परीक्षण उड़ान आयोजित करने जा रहा है।

बता दें कि, यह नोटिस 5500 किलोमीटर के लिए जारी किया गया है। यानी 15 से 16 दिसंबर के बीच उस 5500 किमी के एरिया में कोई ना जाए जहां ये परीक्षण होने वाला है। अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि भारत शायद अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। चीन भारत की अग्नि मिसाइल से खौफ खाता है। इसका कारण है कि यह मिसाइल एक बेहद लंबी दूरी की मिसाइल है।

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, अग्नि-5 एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह 5000 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य को सटीकता से भेद सकती है। मिसाइल की इसी खासियत से चीन की घबराहट का अंदाजा लगाया जा सकता है। यानी इस मिसाइल की रेंज में तक़रीबन पूरा चीन, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से आ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button