उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

एंटी डिवाइस स्प्रे मशीन से यात्रियों को किया जा रहा सेनेटाइज

प्रतिकात्मक फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए ऑटोमेटिक एंटी डिवाइस स्प्रे मशीन के जरिए यात्रियों को सेनेटाइज करने का देश में सबसे पहले सफल प्रयोग किया है। एक बस में 40 लीटर सेनेटाइजर से करीब 400 यात्री सेनेटाइज हो सकेंगे।

क्षेत्रीय प्रबन्धक ने बताया कि परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राजशेखर के निर्देश पर लॉकडाउन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर का खाका तैयार किया जा रहा है। ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। फिलहाल अभी 03 मई तक बसों का संचालन बन्द है।

क्षेत्रीय प्रबन्धक पल्लव बोस ने गुरुवार को बताया कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए परिवहन निगम ने देश में सबसे पहले लखनऊ के कैसरबाग डिपो में ऑटोमेटिक एंटी डिवाइस स्प्रे मशीन के जरिए बसों में यात्रियों को सेनेटाइज करने का सफल प्रयोग किया है। इस डिवाइस के जरिए बसों में चढ़ने वाला हर यात्री सेनेटाइज हो जाएगा। इसके लिए 40 लीटर का टैंक बसों में रखा जाता है। 40 लीटर सेनेटाइजर से बसों में करीब 400 यात्री सेनेटाइज होंगे।

प्रतिकात्मक फोटो

टोमेटिक एंटी डिवाइस का कनेक्शन बस की बैट्री से रहेगा। बस का इंजन बन्द होने की स्थिति में डिवाइस से यात्रियों पर सेनेटाइजर का छिड़काव होता रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी पांच डिवाइस मंगायी गई है, जिसमें एक डिवाइस लखनऊ दिल्ली रूट की साधारण बस यूपी 33 एटी 2899 में लगाई गई है। इसके अलावा लखनऊ से चलने वाली अन्य बसों में डिवाइस लगाने की तैयारी है। गौरतलब है कि परिवहन निगम ने यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए एक निजी कम्पनी से डिवाइस के लिए समझौता किया है। परिवहन निगम के बस अड्डों पर लॉकडाउन के बाद बसों के संचालन की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button