मनोरंजन

BCCI के कैश पर अनुष्का कर रही हैं NZ की सैर, विराट के फैंस बोले- ये फ्री में घूम रही है

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में है। वो 20 जनवरी को ऑक्लैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने 23 जनवरी से न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलनी है। बता दें कि टीम के साथ विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी वहां चली गई हैं। जिससे क्रिकेट फैंस और विराट के फैंस रोष में हैं। उन्होंने अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बीसीसीआई के पैसों से वो ऐश करती हैं।

20 जनवरी को ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के ऑक्लैंड पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें टीम इंडिया एयरपोर्ट से बाहर आ रही थी। टीम के साथ अनुष्का शर्मा भी अपना सामान ले कर निकल रही थीं। उन्हें देख कर लोगों ने उन पर खूब कमेंट किए। किसी ने कहा कि बीसीसीआई ने उनको गोद ले लिया है तो कोई बोला कि इनको कीवियों के खिलाफ नंबर-4 पर खिलाओ।

द बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने टीम इंडिया का एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो में सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के एयरपोर्ट से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उस वीडियो में लगभग हर खिलाड़ी नजर आ रहा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी नहीं दिख रहे हैं। इससे फैंस भी गुस्से से लाल पीले हो गए और अपने माही को ढूंढने लगे। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के सफल दौरे के बाद अब 23 जनवरी से टीम इंडिया न्यूजीलैंड में 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी अनुष्का शर्मा साथ थीं। भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा खत्म हो चुका है। भारत ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था और वनडे में भी कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी। पहली बार ऐसा हुआ था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रलिया में ही उसकी टीम को हरा कर आई हो। ये 2018-19 का ऑस्ट्रेलियाई टूर ऐतिहासिक साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button