मनोरंजन

B’day Spcl: कनाडा से सपने लेकर भारत आई ​थीं नोरा फतेही, ऐसे बनीं डांस क्वीन…

दिलबर’ गर्ल नोरा फतेही का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ ​था। आज नोरा अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। वह अपने बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। इनदिनों वह फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ में ‘गर्मी गाने…’ गाने पर कमाल के डांस को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। आज हम नोरा फतेही के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक उठेंगे। तो चलिए जानते हैं…

1. नोरा फतेही मोरक्कन-कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘रोर’ से शुरुआत की और इसके बाद तेलुगू फिल्मों में उन्हें बहुत से चांस मिले। इसमें ‘बाहुबली’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं।

2. नोरा ने दर्शकों में खास जगह बनाई रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न 9 में आने के बाद। सलमान खान के इस शो में जो आता है पहचान बना कर ही जाता है। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया।

3. नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं।

4. नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं।

5. क्या आप जानते हैं कि नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं।

6. नोरा कई बड़े ब्रांड्स के एड में भी नज़र आ चुकी हैं।

7. नोरा सचिन तेंदुलकर की फैन और युवराज सिंह की फ्रेंड हैं। उन्हें क्रिकेट से काफी लगाव है।

8. नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे।

Related Articles

Back to top button