मनोरंजन

Big Boss 13: इस बार शो में गोविंदा की भांजी का आना तय, कर रही तैयारियां

कलर्स टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 13 वें सीज़न का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। ये शो जल्द 29 सितम्बर से ऑनएयर किया जाने वाला है, ऐसे में कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस साल शो में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती भी शो में नज़र आने वाली हैं।

 रिपोर्ट के अनुसार गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने बिग बॉस का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। जिसके बाद उनका शो में आना तय माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आरती ने शो में आने के लिए अपने बैग पैक करना भी शुरु कर दिया है।

आरती सिंह एक टीवी एक्ट्रेस हैं जिसके चलते वे मायका, उड़ान, देवों के देव महादेव, वारिस, गृहस्थी, ससुराल सिमर का और उतरन जैसे कई फैमस टेलीविज़न शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आरती दिल मिल गए में डॉ शुभांकर राय के किरदार से फैमस हुए आयाज़ खान को डेट कर चुकी हैं। दोनों कलर्स के शो परिचय-नई जिंदगी के सपनों का में साथ नज़र आ चुके हैं। एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों किसी कारण से अलग हो चुके हैं।

आपको बता दें कि इस साल शो की थीम हॉरर रखी गई है। इस बार शो में दो अलग अलग ग्रुप बनाए जाएंगें जिनमें एक ग्रुप घोस्ट का और दूसरा ग्रुप प्लेयर्स का होने वाला है। बताया जा रहा है कि घोस्ट ग्रुप में मेघना मलिक, पवित्र पुनिया और महिका शर्मा होंगे और प्लेयर्स ग्रुप में देवोलीन, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, राजपाल यादव होंगे।

Related Articles

Back to top button