उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

सीएम धामी ने दिया आश्वासन, यूक्रेन में फंसे लोगों को सकुशल निकालेंगे

देहरादून। रोजगार तथा शिक्षा के नाम पर यूक्रेन गए हजारों छात्र तथा प्रवासी भारतीय युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्हें सकुशल वापस लाना बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत सरकार यह चुनौतीपूर्ण कार्य कर रही है। इसी श्रेणी में उत्तराखंड के 188 लोग यूक्रेन मे फंसे हैं।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वह विदेश मंत्रालय व भारत सरकार से लगतार सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी प्रवासी भारतीय और छात्रों को सुरक्षित निकालने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने छात्रों के परिजनों को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है।

इस संदर्भ में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का विदेश मंत्रालय फंसे लोगों को सकुशल वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

Related Articles

Back to top button