राज्य

Corona Update: झारखंड में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं

रांची: झारखंड में 24 घंटों के दौरान कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के 19 जिलों में कोरोना का कोई मरीज भी नहीं मिला है। रविवार सुबह तक इस दौरान कोरोना से 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत केवल 14 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में रांची के छह लोग शामिल हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से पांच मरीजों की पहचान हुई है। जामताड़ा, खूंटी और साहेबगंज से एक-एक मरीज मिलने की जानकारी है।

राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 47 हजार, 829 हो गई है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 555 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार 132 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

इस बीच प्रदेश में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए एक करोड़, 31 लाख, 73 हाजर, 140 सैंपल की जांच की गयी है। फिलहाल, राज्य में कोरोना के 142 सक्रिय केस हैं। इनमें से अकेले राजधानी रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या 78 है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button