अपराधबिहारब्रेकिंगराज्यव्यापार

छपरा में दो गुटों के बीच गोलीबारी मामले में नौ के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज

प्रतीकात्मक फोटो

छपरा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के तेलपा पुलिस लाइन के समीप दो गुटों के बीच भूमि विवाद के कारण हुई गोलीबारी के मामले में मंगलवार को नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी।

नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को दो युवकों गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घायलों में कपिल राय के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश राय तथा इंदर राय के 30 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र राय हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के कारण तेलपा मोहल्ले में गोलीबारी की घटना हुई।

इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे भी चले। रोड़ेबाजी भी की गयी। इस घटना के कारण वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

चिकित्सकों के अनुसार एक घायल मुकेश राय को कंधे पर गोली लगी है जबकि दूसरे घायल इंदर राय को कमर के पास गोली लगी है। दोनों पक्षों की ओर से कितनी चक्र गोलियां चलाई गयी? यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़े: बलिया: फिर मानवता हुई शर्मसार, ऐसा हाल किया नवजात का – Dastak Times 

इस मामले में धूपन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार की देर शाम को दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और इस दौरान गोलीबारी की भी घटना हुई। नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपित फरार हो गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://youtu.be/BVctvtDo1lM

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button