अपराधउत्तर प्रदेशबलियाब्रेकिंगराज्य

बलिया: फिर मानवता हुई शर्मसार, ऐसा हाल किया नवजात का

बलिया: फिर मानवता हुई शर्मसार, ऐसा हाल किया नवजात का

बलिया: शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर सागरपाली पूरब रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार चार बजे भोर में लावारिस हालत में ये नवजात बच्ची मिली।

इसको डायल 112 नम्बर की मदद से सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश सिंह ‘कर्फ़्यू’ व अम्बरीश ओझा ‘मोहित’ ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का हालत नाजुक बतायी जा रही है।

यह भी पढ़े: भाजपा ने उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

बलिया में मानवता को शर्मसार करती इस घटना की जानकारी चंद्रप्रकाश सिंह को तड़के मिली तो वे फौरन मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद अम्बरीष ओझा भी पहुंच गए। दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की मदद से नवजात मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठंड में लावारिस हालत में फेंके जाने से बच्ची की हालत नाजुक हो गई है। महिला अस्पताल की डॉक्टर उपचार में जुट गई हैं।

घटना को लेकर चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से पूरी मानवता शर्मसार हो रही है। बच्ची की हालत नाजुक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इसको लंबी उम्र दें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

 

Related Articles

Back to top button