टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी के दौरे के ठीक पहले पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली. जहाँ आज एक तरफ कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पंजाब (Punjab) के मानसा जाने वाले हैं। वहां वे आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। लेकिन राहुल गांधी के पंजाब दौरे से ठीक पहले पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत (Sadhu Singh Dharmsot) को विजिलेंस ब्यूरो ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के नुसार धर्मसोत को अमलोह से आज सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। उन पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का संगीन आरोप है। बता दें कि धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को पद से हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्‌टी कर दी गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के तहत DFO गुरमनप्रीत सिंह की हालिया गिरफ्तारी के बाद धर्मसोत को अमलोह से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डीएफओ और ठेकेदार हम्मी ने वन विभाग में गलत कामों का ब्योरा देने के बाद धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेसपूर्व मंत्री के गिरफ्तार वन अधिकारियों से संबंध थे।

वहीं पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ। विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। वहीं इस बाबत सूत्रों के अनुसार धर्मसोत की गिरफ्तारी के लिए राजनीतिक हरी झंडी CM मान ने बीती रात ही दी थी। उनका कहना था कि जब वे खुद अपने ही कैबिनेट मंत्री (विजय सिंगला) की गिरफ्तारी करवा सकते हैं, तो किसी को भी पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए, और उनके जरुस से गिरफ्तार करवाना चाहिए, फिर वे किसी भी पार्टी से संबंध क्यों न रखते हों।

Related Articles

Back to top button