टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

हरियाणा: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 घायल, हमलावर फरार

नई दिल्ली. हरियाणा (Haryana) से आ रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के रोहतक जिले में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatrey) के परिसर से चले जाने के कुछ देर बाद ही तबाड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से हमलावर फरार बताये जा रहे । जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस अब जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीँ पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के पीछे कुछ पैसों के लेन-देन का विवाद था। घटना बाबत मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक की इस यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बीते शनिवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी शामिल हुए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही अचानक से गोलीवारी कीघटना हुई। ऐसा भी बताया जा रहा है कि गोली लगने से 4 युवक गंभीर रूप से जख्मी बताए गए हैं। उन्हें पहले PGI लाया गया, उसके बाद एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए इन सभी को भर्ती कराया गया है।

इस संगीन घटना के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। मामले पर पुलिस ने कहा कि , घटना में चार लोग घायल हो गए। फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर गोली किसने चलाई। वहीं प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध के पीछे कुछ पैसे का विवाद था। पुलिस ने यह भी बताया कि घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से इसमें घायल भी हो गया है।

Related Articles

Back to top button