जीवनशैली

अनचाहे बालो से है परेशान तो आजमाए ये ब्यूटी टिप्स

आजकल खूबसूरत सुन्दर दिखने की होड़ लगी हुई है| हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है| खूबसूरत दिखने के लिए महगें महगें प्रोडेक्ट इस्तेमाल करते है|पार्लर जाते है| मसाज,फेशियल और न जाने क्या क्या करवाते है, खूबसूरती एक ऐसा शब्द जो हर को चाहेगा खूबसूरत होना|खास कर के लड़किया खूबसूरत दिखने के लिए बहुत कुछ कर जाती है| वैक्सिंग का दर्द झेलती है| थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं। और जब बाल फेस पर हो इसे हटाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैऔर जब चेहरे पर अनचाहे बाल होते है तो कभी वैक्सिंग तो कभी थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं|सभी तरीके कुछ समय के लिए तो आपको राहत पहुंचा सकते हैं लेकिन यह आपकी समस्या का परमानेंट इलाज नहीं है। थोड़े समय के बाद ये अनचाहेबाल वापिस आने लगते है|

चहरे के बाल हटाने के लिए डॉक्टर का सहारा भी लेती और ट्रीटमेंट भी करवाती है|जो काफी महंगा होता है| त्वचा को नुकसान भी पहुँचता है| आइये हम जानते है इसका घरेलु और परमानेंट इलाज जो आपके अनचाहे बालो हो हटा देगा| औरआपकी त्वचा बिना किसी साइडइफेक्ट के साफ सुथरी नजर आए। अगर आपको भी ऐसी कोई परेशानी है आप भी इस परेशानी का सामना कर रही है तो आजमाए ये टिप्स| यह देशी उबटन है| ये प्राकृतिक उबटन न सिर्फ चेहरे के ग्लो को दोगुना कर देंगे बल्कि फेशियल हेयर को भी साफ करने में आपकी मदद करेंगे और चहरे को गोराऔर खूबसूरत बनएगा। उबटन अपने चेहरे की टोन के हिसाब से इस्तेमाल करे|

चंदन से बना उबटन-

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए चंदन का उबटन सबसे अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए चंदन पाउडर, संतरे के छिलके का पाउडर, हरे मूंग का पाउडर, गुलाब जल और नींबू के रस को एक साथ मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर सूखने दें। जब यह उबटन सूख जाए तो अंगुलियों को चेहरे पर धीरे-धीरे घुमाते हुए उबटन हटा लें। और सादे पानी से चेहरे को धुल ले|

नींबू-चीनी का उबटन-

इस उबटन के लिए 5०० ग्राम दानेदार चीनी, नींबू का रस, पट्टियां या स्ट्रिप्स और चाकू की जरूरत पड़ती है। इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी में नींबू का रस मिलाकर एक बर्तन में तब तक गर्म करें, जब तक कि चीनी का रंग गाढ़ा न नजर आने लगें। अब इस रस को आंच से उतारकर इसमें ग्लिसरीन मिला लें। ध्यान दे अधिक गरम न हो|अब इस मिश्रण को अनचाहे बाल हटाने के लिए होंठ के ऊपर, ठोड़ी पर लगाकर पट्टी की मदद से खींचकर निकालें। फिर हाथ धुल के मॉस्चराइज़र लगा ले|

ओट्स और कलौंजी उबटन –

इसके लिए स्किम्ड मिल्क या कच्चा दूध, कलौंजी के बीज, शहद और ओट्स पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले कलौंजी को दूध में 10 मिनट तक भिगोकर छोड़ दें। ऐसा करने से कलौंजी के बीज मुलायम हो जाएं। अब इसमें ओट्स पाउडर के साथ शहद भी मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर उसके सूखने का इंतजार करें। चेहरे पर पेस्ट के सूखने पर उसे हल्के हाथों से गोल-गोल मालिश करते हुए हटाएं। इस स्क्रब को सप्ताह में 1 बार ही इस्तेमाल करे|इसे आपके चहरे के एक्ने और दाग-धब्बे काम हो जाते है|

Related Articles

Back to top button