उत्तर प्रदेशकानपुर देहातराज्य

BHARAT BANDH : कानपुर देहात में असफल साबित हो रहा भारत बन्द

कानपुर देहात : किसानों के साथ आंदोलन का हवाला देकर भारत बंद का आह्वाहन करने वाले लोगों का एलान कानपुर देहात में सुबह से असफल होता दिख रहा है। रसूलाबाद थानाक्षेत्र में लगभग ज्यादातर दुकानें खुली हुई हैं।

किसान बीते कुछ दिनों से सरकार द्वारा लाये किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने कई प्रदेशों में चक्का भी जाम किया है। अभी तक सरकार की किसानों के साथ पांच बार बैठक भी हो चुकी है जिसमें कोई भी निर्णय नहीं निकला है।

किसानों के साथ समझौता करने को तैयार

किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा सरकार आज भी किसानों के साथ समझौता करने को तैयार है। वहीं, कुछ राजीतिक लोगों द्वारा इस मौके का फायदा उठाकर उसमे रोटियों को सेकने का मन बनाया है। जिसके चलते मंगलवार को भारत बंद का आवाहन किया गया था।

यह भी पढ़े:- भारत बन्द: जिला प्रशासन सतर्क, किसान नेता सहित सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद 

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बंद का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। ज्यातर दुकानें खुली हुई हैं। वहीं शासन प्रशासन दुकानदारों को किसी भी प्रकार अव्यवस्था न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर पैदल गस्त भी कर रहे हैं।

उप जिलाधिकारी अंजूवर्मा के साथ क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह व थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा अपने भारी पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभा रही हैं।

भारत बंद का सरकार ने नहीं किया एलान

भारत बंद का सरकार की ओर से कोई एलान नहीं किया है जिसके चलते किसी पर भी बंद के लिए दवाब नहीं बनाया जा सकता है। अपनी इच्छा से अगर कोई अपने प्रतिष्ठान को बंद करना चाहे तो वो कर सकता है। कोई भी अराजकतत्व अगर अराजकता करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button