आगराउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराजनीतिराज्य

भारत बन्द: जिला प्रशासन सतर्क, किसान नेता सहित सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद

भारत बन्द: जिला प्रशासन सतर्क, किसान नेता सहित सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद

आगरा : भारत बन्द को लेकर मंगलवार सुबह से ही जिला प्रशासन सतर्क दिख रहा है। शहर में जगह-जगह पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार देर रात से ही किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल को नजरबंद कर रखा है।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का किसान संगठन और राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं| इसी विरोध के चलते आज किसान संगठनों ने आज भारत बन्द करने का ऐलान किया है। विरोधी दल ने इसे समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन शहर में मुस्तैदी के साथ नजर बनाए हुए हैं| जिले में जगह-जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:- किसान बिल के विरोध में साईकिल यात्रा निकाल रहे संदीप पांडेय गिरफ्तार – Dastak Times

इसके साथ ही किसान नेताओं और राजनीतक दलों से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल को नजर बंद किया हुआ है। हर चौराहे पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात हैं। एसएसपी ने सभी थानेदारों को अलर्ट पर रहने के निर्देश देने के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पर हर सूचना एकत्र करने को कहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button