धनवान और सफल बनने के लिए चाणक्य की नीतियों का पालन जरूरी
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/10/Untitled-16-copy-26.jpg)
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/10/Untitled-16-copy-25.jpg)
जीवनशैली : कहावत है कि आचार्य चाणक्य की नीतियों को जिसने भी अपना लिया, वह जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। चाणक्य की कई नीतियां व्यक्ति के धनवान और सफल होने के रास्ता आसान कर देती हैं। नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि कई बार व्यक्ति को लाख कोशिशों के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में उन्होंने सफल होने की कुछ नीतियां बताई हैं, जिसका अनुसरण किया जा सकता है—
न बदलें स्वभाव
चाणक्य कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति कभी सफल नहीं हो पाते, जो स्वार्थ के लिए स्वभाव बदलते हैं। इसलिए व्यक्ति को लालच या स्वार्थवश अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। विनम्र स्वभाव और अच्छे आचरण वाले व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि स्वार्थी व्यक्ति को समाज में अपमानित होना पड़ सकता है, जबकि मानव हित में किए गए कार्यों से मान-सम्मान बढ़ता है।
दीपावली के बाद बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, धनागम का अद्भुत संयोग
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/10/Untitled-17-copy-24.jpg)
विनम्र स्वभाव और आचरणवान
चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को विनम्र होना चाहिए। विनम्र व्यक्ति के पास से क्रोध दूर रहता है। ऐसे में व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है। चाणक्य कहते हैं कि विनम्रता के सामने दुश्मन भी नतमस्तक हो जाते हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं।
सम्मान देने की आदत
हर व्यक्ति को मान-सम्मान पसंद होता है। समाज में सम्मान पाने के लिए इंसान कई तरह के प्रयास करता है। चाणक्य कहते हैं कि सम्मान पाने से पहले व्यक्ति को सम्मान देने की आदत होनी चाहिए। दूसरों को सम्मान देने पर व्यक्तित्व निखरता है और समाज में खूब मान—सम्मान मिलता है।
देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।
साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFaceb