Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

दीपावली के बाद बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, धनागम का अद्भुत संयोग

ज्योतिष : दीपावली के बाद देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 20 नवंबर को ये मकर राशि में प्रवेश करेंगे। दिवाली बाद होने वाला यह ग्रह परिवर्तन अच्छा संयोग लेकर आ रहा है। इस साल के अंत कर गुरु मकर राशि में ही रहेंगे। खासकर गुरु के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम योग बन रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बृहस्पति 13 सिंतबर से धुन राशि में मार्गी हुए थे।

14 नवम्बर को है दीपावली, प्रचलित हैं कई पौराणिक कथाएं

— मेष राशि वालों के लिए जमीन और वाहन का सपना इस साल पूरा हो सकता है। इस राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
— मिथुन राशि वालों के लिए की जीवनसाथी के साथअच्छी बनेगी। इस राशि के लोगों की जीवनसाथी के साथअच्छी बनेगी। इस राशि के लोगों के नए आय के साधन बनेंगे, इसके अलावा नौकरी में तरक्की के योग हैं।

— कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के लोगों की नौकरी की चिताएं समाप्त होगी। अगर कोई नया बिजनेस किया है तो उसमें लाभ के आसार हैं।
— तुला राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों के घर में मांगलिक कार्य होंगे। बिजनेस की पुरानी बाधाएं खत्म होंगी। आपके लिए अच्छा संयोग है।

— मकर राशि वालों के लिए इस परिवर्तन से समाज में आपको सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के नए साधन तो बनेंगे ही साथ ही जो काम काफी समय से नहीं बन रहे थे, वो भी बनेंगे।
— कुंभ राशि वालों के लिए भी गुरु का मकर राशि में प्रवेश खासा शुभ होगा। इस राशि के लोगों की धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button