उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

पीएसी मध्य जोन के जगवीर सिंह एवं लखनऊ जोन की गौरव कुमारी वाक चाल चैंपियन

लखनऊ। पीएसी मध्य जोन के जगवीर सिंह और लखनऊ जोन की गौरव कुमारी ने 68वीं यूपी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन सबको पछाड़ते हुए वाक चाल में क्रमशः पुरुष व महिला वर्ग के स्वर्ण पदक जीते। वहीं महिला हैमर थ्रो में बरेली जोन की पल्लवी ने 48.98 मीटर थ्रो और डिस्कस थ्रो में बरेली जोन की नीरज ने 39.15 मीटर थ्रो करते हुए नया कीर्तिमान बनाया।
68वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता
35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ के सिंथेटिक एथलेटिक्स स्टेडियम में चैंपियनशिपक ा उद्घाटन प्रवीण कुमार (पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग) ने किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत डी.प्रदीप कुमार (सह आयोजन सचिव एवं सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ) ने किया। इस चैंपिनशिप में पीएसी की पूर्वी, पश्चिमी एवं मध्य जोन, लखनऊ जोन, बरेली जोन, कानपुर जोन, प्रयागराज जोन, गोरखपुर जोन, वाराणसी जोन, आगरा जोन, मेरठ जोन, जीआरपी, रेडियो जोन, जीआरपी जोन की कुल 13 जोनो के लगभग 750 महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे है।
हैमर थ्रो में बरेली जोन की पल्लवी व डिस्कस थ्रो में नीरज ने बनाए नए कीर्तिमान
पहले दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैंः-

पुरुष 20 किमी वाक चाल में पहले स्थान पर रहे पीएसी मध्य जोन के जगवीर सिंह

पुरुष 20 किमी वाक चालः-प्रथम: जगवीर सिंह (पीएसी मध्य जोन), द्वितीय: प्रवीण कुमार (मेरठ जोन), तृतीय: ओमवीर-प्रथम (पीएसी पश्चिमी जोन), पुरुष पोलवाल्टः-प्रथम: चंद्रहास कुशवाहा (पीएसी मध्य जोन), द्वितीय: आलोक सिंह (लखनऊ जोन), तृतीय: रविंद्र पाल (कानपुर), पुरुष त्रिकूदः-प्रथम: विनय कुमार (पीएसी पश्चिमी जोन), द्वितीय: इमरान सलमानी (मेरठ जोन), तृतीय: किरण पटेल (लखनऊ जोन), पुरुष 800 मीटर दौड़ः-प्रथम: शिवांग तोमर (बरेली जोन), द्वितीय: मनीष विश्नोई (पीएसी पश्चिमी जोन), तृतीयः बलराम (पीएसी पश्चिमी जोन), पुरुष 200 मीटर दौड़ः-प्रथम: राहुल कुमार (लखनऊ जोन), द्वितीय: विश्वास तोमर (बरेली जोन), तृतीय: सीटू कुमार (पीएसी मध्य जोन), पुरुष गोला फेंकः-प्रथमः राजवीर सिंह (पीएसी मध्य जोन), द्वितीय: आनंद मौर्या (पीएसी पूर्वी जोन), तृतीय: अम्बिका यादव (पीएसी मध्य जोन)।
महिला 10 किमी वाक चालः-प्रथम: गौरव कुमारी (लखनऊ जोन), द्वितीय: सरिता शर्मा (मेरठ जोन), तृतीय: मीना (मेरठ जोन), महिला ऊॅंची कूदः-प्रथम: शिल्पी दुबे (लखनऊ जोन), द्वितीय: मेघा सिरोही (मेरठ जोन), महिला हैमर थ्रोः-प्रथम: पल्लवी (बरेली जोन), द्वितीयः मोनिका (बरेली जोन), महिला 800 मीटर दौड़ः-प्रथमः रजनी (बरेली जोन), द्वितीयः मनोरमा (आगरा जोन), तृतीयः सुचिता तिवारी (प्रयागराज जोन), महिला 200 मीटर दौड़ः-प्रथम: नीशू माॅगट (लखनऊ जोन), द्वितीय: दीक्षा गुप्ता (लखनऊ जोन), तृतीय: अंशिका यादव (वाराणसी जोन), महिला डिस्कस थ्रोः-प्रथम: नीरज (बरेली जोन), द्वितीय: मोनिका (बरेली जोन), तृतीयः आकांक्षा (कानपुर जोन)।

Related Articles

Back to top button