राज्य

मणिपुर और गोवा में अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी जदयू, ललन सिंह बोले-यूपी में जल्द सीटें चिह्नित कर लेगी पार्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद जदयू ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में तो मणिपुर और गोवा में अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में कौन-कौन सी सीटों पर जदयू लड़ेगा, इसका चयन जल्द कर लिया जाएगा। यह जिम्मेदारी उन्होंने यूपी के जदयू अध्यक्ष अनूप पटेल को दी है।

ललन सिंह ने कहा है कि यूपी में सीट बंटवारे के संबंध में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भाजपा नेताओं से बात की थी। भाजपा साथ चुनाव लड़ने पर सहमत है। इसके बाद हमलोगों ने सीटों की संख्या भी भाजपा को दे दी है। यूपी के संदर्भ में आरसीपी सिंह ही भाजपा से बात करने के लिए अधिकृत हैं। ललन सिंह ने यह भी कहा कि अगर भाजपा के साथ अंतिम सहमति नहीं बनती है तो हमारी पार्टी जितनी सीटों पर तैयारी की है, उतनी पर हम चुनाव लड़ेंगे।

एक सवाल पर जदयू अध्यक्ष ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी का चुनाव है। वहां हमलोग कोई सीट लड़ने नहीं जा रहे हैं। तीसरे चरण के बाद की सीटों पर हमलोग लड़ेंगे। इसलिए हमलोगों के पास भाजपा से बातचीत का अभी समय है।

Related Articles

Back to top button