बिहारराज्यस्वास्थ्य

बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी

बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी

पटना : बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार को एक साथ राज्य के सभी नौ अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। 24 घंटे बाद भी जूनियर डॉक्टरों और सरकार के बीच वार्ता को लेकर कोई पहल नहीं हुई है। ऐसे में गुरुवार को दूसरे दिन भी यह हड़ताल जारी है।

चिकित्सा व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा रहा

जूनियर डॉक्टरों की बुधवार को हड़ताल के बाद सरकार की तरफ से अब तक वार्ता के लिए कोई संपर्क नहीं साधा गया है। राज्य की चिकित्सा व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। जूनियर डॉक्टरों की मांग स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर है, जिसको लेकर सभी ने हड़ताल की घोषणा की है।

क्या कहते है डॉक्टर

डॉक्‍टरों का कहना है कि हड़ताल अनिश्चितकालीन होगा। बिहार में अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था मूल रूप से जूनियर डॉक्टरों पर ही आश्रित होती है ऐसे में गुरुवार से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ने का आशंका जताई जा रही है।

ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप

उल्लेखनीय है कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप हो गई है। डॉक्‍टर सिर्फ कोविड ड्यूटी ही दे रहे हैं। जेडीए की मानें तो 2017 में ही राज्य सरकार ने हड़ताल के बाद भरोसा दिया था कि हर 3 साल पर स्टाइपेंड की राशि मे बढ़ोतरी होगी लेकिन 2020 खत्म होने को है और अब तक स्टाइपेंड की राशि नहीं बढ़ाई गई जिसके बाद सभी हड़ताल पर चले गए हैं।

यह भी पढ़े: अहमदाबाद में एक साथ 17000 सफाई कर्मी बैठे हड़ताल पर, ये है वजह – Dastak Times 

सहारनपुर में बिल वापसी को लेकर किसानों ने शुरु की भूख हड़ताल

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button