राज्य

ताजा अपडेट: मुंबई में कोरोना का महाविस्फोट, 200 से ज्यादा डॉक्टर मिले संक्रमित

मुंबई: पिछले 72 घंटों में मुंबई में 200 से अधिक आवासीय डॉक्टरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित पाया गया। सूत्रों के अनुसार मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये 200 डाॅक्टरों के साथ पूरे राज्य में संक्रमित डॉक्टरों की संख्या 291 पार कर गई है। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉ अविनाश दहिफले ने कहा कि शहर में रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी है जिसके कारण रोगियों की देखभाल में परेशानी हो रही है।

बुधवार को मुंबई में 15 हजार 166 नए केस सामने आए हैं। मंगलवार को 10 हजार 860 केस सामने आए थे। यानी एक ही दिन में मुंबई में 5000 केस बढ़ गए। इसके अलावा बुधवार को मुंबई में कोरोना से 3 मौत भी हुई है। वहीं महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष गणेश सोलंके ने बताया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों के कुल 230 रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 3 दिनों में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button