टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर, जो उन्हें अंग्रेजों से विरासत में मिली : PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधा। उनके गीतों ने पूरे देश को प्रेरित किया।’ जिसके बाद मोदी के निशाने पर सभी पिलाक्षी रहे और इस दौरान उन्होंने खासतौर पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर बन गई है। यह कांग्रेस की परंपरा है, जो अंग्रेजों से विरासत में मिली है।

संसद में संविधान का अपमान किया गया। कांग्रेस ये अपमान क्यों कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान पंडित नेहरू का एक कोट पढ़कर सुनाया। इसमें कहा गया कि संविधान में राष्ट्र नहीं है, यह कहकर अपमान किया गया। राष्ट्र कोई सरकार की व्यवस्था नहीं, राष्ट्र हमारे लिए जीवित आस्था है।

मैं आपसे फिर कहता हूं.. कि आजाद हिंदुस्तान है.. आजाद हिंदुस्तान की सालगिरह हम मनाते हैं लेकिन आजादी के साथ जिम्मेदारी होती है..जिम्मेदारी खाली हुकूमत की नहीं.. जिम्मेदारी हर एक आजाद शख्स की होती है.. अगर आप उसे महसूस नहीं करते.. आप आजादी के मायने नहीं समझे .. तो आप आजादी को बचा नहीं सकते हैं..

Related Articles

Back to top button