राज्यराष्ट्रीय

महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भयावह : व्हाइट हाउस

महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भयावह : व्हाइट हाउस
महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भयावह : व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैली मैकनेनी ने कहा है कि वॉशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना भयावह है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी शांति, न्याय और आजादी के लिए लड़े, जिसका अमेरिका प्रतिनिधित्व करता है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा को नष्ट किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी की प्रतिमा और मेमोरियल को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए, विशेषकर गांधी जी की, जिन्होंने मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी, जिसका अमेरिका प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का आदर किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: मास्क न पहनने पर 250 दिनों में 21.40 लाख लोगों पर 93.56 करोड़ का जुर्माना

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया था कि अमेरिका में फॉरेन मिशन की सुरक्षा और रक्षा को बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है। साथ ही वॉशिंगटन में एंटी फॉर्मर्स लॉ रैली के दौरान हुई घटना पर भारतीय दूतावास के साथ बातचीत की जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button