टॉप न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र में मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, 1 लड़के और 5 लड़कियों की मौत

नई दिल्ली/रायगढ़. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के रायगढ़ (Raigarh) जिले में घरेलू विवाद के बाद एक मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि, मृतक बच्चों में 5 लड़कियां भी शामिल हैं। बीते सोमवार को हुई यह इस भयंकर घटना, मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में घटित हुई है।

वहीं ख़बरों के अनुसार, महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही ऐसी भी सुचना है कि, उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी जबरदस्त पिटाई की थी, जिसके बाद उसने दुखी होकर,यह खतरनाक कदम उठाया। वहीं मरने वाले बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच की बताई जा रही थी।

दरअसल ये पूरा मामला मुंबई से सटे रायगढ़ जिले का है। जहां के महाड़ तालुका में अपने पति से परेशान होकर महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने शायद कल्पना भी न की थी। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने पति और ससुराल से परेशान हो चुकी थी, जिसके बाद उसने मजबूरी में ऐसा कदम उठाया।

उक्त महिला ने पहले बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और खुद भी कुएं में कूद गई।जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक सभी 6 बच्चों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक कुएं से 4 बच्चों के शव बरामद हो गए थे, जबकि दो की तलाश देर रात तक जारी रही थी ।

इस बाबत एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुखदायी और हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि, इस 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर भयंकर पिटायी की थी, जिसके बाद उसे यह खतरनाक कदम उठाया। अधिकारी के अनुसार,मृतक मासूम बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच ही थी।

Related Articles

Back to top button