राज्यराष्ट्रीय

गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन हुआ सम्पन्न

नई दिल्ली: आज केवड़िया (गुजरात) में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का दूसरा और आखिरी दिन था। अपरान्ह के सभी सत्रों में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर विराजमान होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस सत्र में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण लिए गए।

इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति के बारे में सभा को जानकारी दी गयी और उसके सफल क्रियान्वन हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए सभी से उसको और कारगर बनाने हेतु सुझाव मांगे गए। श्रीमती आर्य द्वारा अनुराग ठाकुर को उत्तराखंड राज्य की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

Related Articles

Back to top button