राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गुजरातः भारत बंद का खास असर नहीं, हिरासत में लिए गए विपक्षी नेता परेश धनानी

गुजरातः भारत बंद का खास असर नहीं, हिरासत में लिए गए विपक्षी नेता परेश धनानी
गुजरातः भारत बंद का खास असर नहीं, हिरासत में लिए गए विपक्षी नेता परेश धनानी

गुजरातः अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति द्वारा आयोजित भारत बंद का राज्य में खास असर नहीं है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस भारत बंद को सफल बनाने में लगी है। हालांकि बंद का समर्थन करना है या नहीं, इसे लेकर अजीब स्थिति रही। भारत बंद को सौराष्ट्र में सुबह के समय आंशिक समर्थन दिखाई दिया। बाकी वडोदरा, सूरत और दक्षिण गुजरात, उत्तर गुजरात में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखाई नहीं दिया। सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में कमजोर समर्थन मिला है।

भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष के नेता परेश धनानी को हिरासत में लिया गया है। अमरेली में कार्यकर्ता बाजार बंद करने की अपील करते दिखे। जबकि वड़ोदरा में जम्बुआ तरसाली राजमार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

अहमदाबाद-कच्छ राजमार्ग को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर जाम कर दिया। नवसारी में एपीएमसी को बंद करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। दहेगाम की पूर्व विधायक कामिनी बानी को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा राजकोट की महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी हिरासत में लिया गया है।

गांधीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। विधायक सी जे चावडा को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद शाहपुर के कॉंग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख को हिरासत में लिया गया है। अहमदाबाद नगर निगम की विपक्षी नेता कमला चावड़ा को हिरासत में लिया गया है। गांधीनगर की आलमपुर सब्जी मंडी को बंद कराने से पहले गांधीनगर उत्तर के विधायक सीजे चावड़ा सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

किसानों को सुबह 7 बजे साणंद तहेसिल में हिरासत में लिया गया था। भरूच और दहेज को जोड़ने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात तत्वों ने टायरों में आग लगा दी और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। वडोदरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर, जम्बुवा पुल से तरसाली तक के राजमार्ग पर, कांग्रेस ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

भारत बंद में राजकोट बेदी यार्ड में शामिल नहीं होने की घोषणा के बावजूद, सुबह 9 बजे कोई भी दुकान यार्ड में नहीं खुली। राजकोट महिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनीषाबाला सहित पांच से सात महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

अहमदाबाद, जमालपुर, साणंद, बावला, जेतलपुर के अलावा, धोलका एपीएमसी ने बंद का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कृषि कानून के समर्थन में पोस्टर लगाए। लेकिन साणंद मे आज नोटिस बोर्ड पर लिखा हुआ है कि साणंद एपीएमसी बंद हो जाएगा। बंद की खबर फैलने के बाद एपीएमसी सचिव भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इस निर्देश को मिटा दिया गया था।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button