राज्य

तेंदुए के आतंक से सुपौल में फैली दहशत, 4 लोगों को किया घायल

सुपौल: बिहार के सुपौल में तेंदुआ ने आतंक मचा रखा है। दरअसल, मंगलवार को तेंदुआ के हमले से चार लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के रानीगंज क्षेत्र का है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कि स्थानीय अशोक मंडल के घर में कुछ काम से नंदन कुमार गया, जहां उसे चौकी के नीचे गरजने की आवाज सुनाई दी। उसने चौकी के अंदर झांक कर देखा तो वहां एक तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुए को देख नंदन कुमार शोर मचाने लगा, इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

वही इसके बाद तेंदुआ भाग कर गुलाय मंडल के पूजा घर में घुस गया। तेंदुआ पूजा घर की दीवार और छत के टीन को तोड़कर बाहर निकलने लगा तो उसने भगवानपुर पंचायत के पीआरएस शिवरंजन कुमार पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा तेंदुआ ने दो अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें भी मामूली रूप से घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कहा कि उनके पास रेस्क्यू के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button