टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

पैगंबर मामलाः कई राज्यों में मचा बवाल, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

प्रयागराज: पैगंबर मोहम्‍मद पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की तरफ से दिए बयान के मामले में आज देश के कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए और हिंसक घटनाएं भी घटित हुईं। अधिक रोष प्रदर्शन यूपी के कई शहरों में हुए जहां जमकर हंगामा हुआ। सहारनपुर में नमाजियों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान जबरन दुकानों को बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। वहीं, प्रयागराज में लोगों ने खूब पत्‍थर चलाए।

इसी प्रकार प्रयागराज में बवाल हो गया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। आरएएफ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।

अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और आरएएफ ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें आरएएफ का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की।

रांची में हुआ विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। यहां भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान भीड़ की ओर से जमकर पत्थरबाजी भी की गई। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी, उसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग की. उसके बाद ही भीड़ पर काबू पाया जा सका। रांची के इस एरिया में प्रशासन कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रहा है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थरबाजी की। इस घटना के बाद हिंदू संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं। तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। रांची शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button