टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे राहुल गांधी- सूत्र

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राहुल गांधी अगले महीने होने वाले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि गांधी अपनी चल रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिल्ली नहीं लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि, भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में केरल से गुजर रही है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। 3,700 किलोमीटर से अधिक की 150-दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई है, जो जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगी।

कई राज्य इकाइयों ने पास किया प्रस्ताव
महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु समेत कांग्रेस की कई राज्य इकाइयों द्वारा राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर कई नेताओं के नाम भी चर्चा में है। बीते दिन ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई। जबकि, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भी चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं। इस बीच, आज संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

17 अक्टूबर को होना है चुनाव
बात करें कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तो उसके लिए 22 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है जिसका रिजल्ट 19 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button