Political News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेश

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने थामा भाजपा का दामन

उत्‍तर प्रदेश के चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी अपने पक्ष में मतों को बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्हें दिल्‍ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर भाजपा सांसद और रवि के मित्र मनोज तिवारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी कई जगह मतदान होना है और रवि किशन के जरिए भाजपा वहां के भोजपुरी बोलने वाले मतदाताओं को रिझाना चाहती है। 

Related Articles

Back to top button