मनोरंजन

विपुल अमृतलाल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिली इंटरनेशनल पहचान

अब नेटिजेंस कर रहे IFFI में बड़ी जीत की उम्मीद

मुंबई : द केरल स्टोरी 2 के इर्दगिर्द बातचीत हाल के समय में मोमेंटम अपने नाम कर रही है, क्योंकि नेटिजेंस फिल्म द्वारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इंटरनेशनल अटेंशन पाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बहुत लोगो के लिए फिल्म द्वारा किसी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पहचान बनाना ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, ऐसे में मजबूती से ऑनलाइन यह माना जा रहा है कि फिल्म आगे का सफर तय करने की हकदार है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कामाख्या सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई द केरल स्टोरी 2, उन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है जो इंडियन सिनेमा और कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहुंच बनाते हुए देखना पसंद करते हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर हो रही चर्चा में इस फिल्म ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में, कई लोगों ने फिल्म को अपना समर्थन दिया है और यह उम्मीद भी जताई है कि द केरल स्टोरी 2 IFFI में बड़ी जीत अपने नाम करेगी। ऑनलाइन छिड़ी चर्चा को जो चीज दिलचस्प बना रही है, वह व्यूवर्स की उत्सुकता है। कई नेटिजेंस का मानना है कि केवल इंटरनेशनल अटेंशन मिलना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, IFFI जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर अगर जीत मिल जाती है तो वह और भी बड़ी उपलब्धि होगी। लोगो की भावनाएं केवल फिल्म को पहचान मिलने को लेकर नहीं है बल्कि इसपर भी है कि इंडियन स्टोरीटेलिंग को देश के ऑडियंस से आगे भी दुनिया भर में पहचाना जाए।

विपुल अमृतलाल शाह हमेशा से ऐसी कहानियों को सपोर्ट करते आए हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या सिंह ने किया है और इसे लेकर बढ़ती चर्चा ने फिल्म को एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार बातें हो रही हैं। दर्शक चाहते हैं कि ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिली इस अंतरराष्ट्रीय पहचान का फिल्म को पूरा फायदा मिले। अब यह देखना होगा कि क्या फिल्म IFFI में भी बड़ी कामयाबी हासिल कर पाती है। हालांकि, इतना साफ है कि सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के सफर पर नजर बनाए हुए हैं और चाहते हैं कि यह ग्लोबल स्तर पर भी बड़ी चर्चा का हिस्सा बने।

Related Articles

Back to top button