अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ के ब्रावुरा होटल से लापता युवती केरल में नेपाली प्रेमी के साथ मौजमस्ती करती मिली

जांच में पता चला कि उसका प्रेम प्रसंग नेपाल के युवक से हो गया

मेरठ। मेरठ के होटल ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता हुई युवती केरल में नेपाली प्रेमी के साथ मौजमस्ती करती पकड़ी गई। मेरठ पुलिस युवती और उसके नेपाली प्रेमी को मेरठ ले आई है। गौमबुद्धनगर निवासी युवती होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद मेरठ के ब्रावुरा होटल रिजॉर्ट में प्रशिक्षण कर रही थी। युवती इसी दौरान होटल ब्रावुरा से लापता हुई थी। जांच में पता चला कि उसका प्रेम प्रसंग नेपाल के युवक से हो गया। जिसके बाद दोनों होटल से फरार हो गए थे।
थाना पुलिस ने केरल के जिला कन्नूर से बरामद किया
परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती को थाना पुलिस ने केरल के जिला कन्नूर से बरामद किया है। पुलिस ने उसके साथ नेपाली युवक जयनारायण को पकड़ा है। दोनों कन्नूर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर रह रहे थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सफलता प्राप्त की। सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम दोनों को मेरठ ले आई है।
युवती गौतमबुद्धनगर के एक गांव की रहने वाली
लापता हुई युवती गौतमबुद्धनगर के एक गांव की रहने वाली है और वो होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करने के बाद ब्रावुरा होटल रिजॉर्ट में रहकर प्रशिक्षण ले रही थी। इसके बाद गत 31 अक्तूबर को अचानक युवती लापता हो गई। परिजनों ने संपर्क न होने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए परतापुर थाने में एफआईआर कराई थी।
युवती की सोनू नामक युवक से दोस्ती की जानकारी
जांच के दौरान पुलिस को युवती की सोनू नामक युवक से दोस्ती की जानकारी मिली। जिसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई। जांच में युवती ने होटल मैनेजर को एक वॉयस मैसेज भेजकर अपनी लोकेशन हैदराबाद बताई थी और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था।

Related Articles

Back to top button