मध्य प्रदेशराज्य

MP Tribal Pride Week: मध्य प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 नवंबर को PM मोदी का संबोधन

भोपाल: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी। सप्ताह के दौरान धार जिले के डही, आलीराजपुर के जोबट, खंडवा और शहडोल जिले के ब्यौहारी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

15 नवंबर को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। जबलपुर में होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के जरिए होगा।

जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।

छात्रावासों और स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

सप्ताह के दौरान छात्रावासों और आश्रम शालाओं में निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों और विशिष्ट विद्यालयों में जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

88 जनजातीय विकासखंडों में होंगे आयोजन

प्रदेश के सभी 88 जनजातीय विकासखंडों में जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 से 20 नवंबर तक चयनित गांवों में जनजातीय गौरव चौपाल लगाई जाएंगी। इन चौपालों में जनजातीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला मुख्यालयों पर निकलेंगी सांस्कृतिक रैलियां

सप्ताह के दौरान जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक रैलियां भी निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज की लोककला, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के माध्यम से उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button