राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ऋषिकेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का जोरदार स्वागत

ऋषिकेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का जोरदार स्वागत
ऋषिकेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का जोरदार स्वागत

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार सुबह हरिद्वार से देहरादून जाते समय यहां जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर अनीता ममगांई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उनपर जबरदस्त पुष्प वर्षा भी की गई।

नड्‌डा का काफिला सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुआ। नेपाली फार्म में कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचते ही समूचा क्षेत्र भाजपा जिदांबाद और जयश्री राम के नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़े :पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण पांच ट्रेनों का परिचालन निरस्त 

बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच महापौर ममगांई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है।कार्यकर्ता मिशन 2022 में प्रचंड बहुमत के लिए कमर कस चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा मील का पत्थर साबित होगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button