स्पोर्ट्स

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यवाहक अध्यक्ष बने मिस्र के सैफ अहमद

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मिस्र के सैफ अहमद को अपना कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय प्रशासक डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा के इस पद से त्यागपत्र देने के बाद मिस्र के सैफ अहमद को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष पद के साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता भी छोड़ दी जो आईओए के उनके पद से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी।

एफआईएच ने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि उसके कार्यकारी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से बत्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और सर्वसम्मति से सैफ अहमद को अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है। बता दें कि डॉ बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने थे और पिछले साल उन्हें दोबारा इस पद पर चुना गया। उनका दूसरा कार्यकाल 2024 तक था। लेकिन अपना कार्यकाल पूरा होने के पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button