अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

कोविड-19 : फ्रांस में नए लॉकडाउन में सख्त नियमों के साथ आज से खुलेगे स्कूल

कोविड-19 : फ्रांस में नए लॉकडाउन में सख्त नियमों के साथ आज से खुलेगे स्कूल

पेरिस: कोविड-19 वायरस से फैले संक्रमण की दूसरी लहर फांस में आ चुकी है जिसके बाद एक बार फिर से फ्रांस में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

यह लॉकडाउन गुरुवार की आधी रात से शुरू होकर कम से कम दिसंबर तक रहेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा था, “कोरोना तेजी से फैल रहा है। सभी पड़ोसियों की तरह हम भी महामारी की दूसरी लहर झेल रहे हैं। कोविड-19 का मुकाबला करने का लॉकडाउन ही एकमात्र तरीका है।”

यह भी पढ़े:-   कोविड-19 लॉकडाउन के बाद मेलबर्न में फिर से खुले बार और रेस्तरां 

फ्रांस कोरोना वायरस से पांचवा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, गुरुवार को फ्रांस में महामारी से 235 लोगों की मौत हो गई और 47,637 नए मामले सामने आए।

फ्रांस में संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख के करीब है और 36 हजार से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। फ्रांस में कोरोना रिकवरी रेट बहुत कम है।

यहां केवल 1 लाख 15 हजार लोग ही ठीक हुए हैं, 11 लाख से ज्यादा का इलाज चल रहा है। भारत से तुलना करें, तो यहां 80 लाख संक्रमितों में से 73 लाख मरीज रिकवर हो चुके हैं।

गौरतलब है कि फ्रांस में इससे पहले मार्च के मध्य में लॉकडाउन किया गया था। हालांकि पहले लॉकडाउन के विपरीत इस बार सख्त नियमों के साथ सभी स्कूल खुले रहेंगे।

इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान सिर्फ काम पर जाने, स्वास्थ्य सेवाएं लेने और खरीददारी करने की अनुमति होगी। फैक्ट्रीज, खेती और कंस्ट्रक्शन का काम जारी रखा जा सकता है। यूनिवर्सिटी, लाइब्ररेरी, बार, रेस्तरां, जिम, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी रहेगी।

 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

 

Related Articles

Back to top button