Lifestyle News - जीवनशैलीफीचर्ड

30 Oct : शरद पूर्णिमा की रात करें ये उपाए, हो जाएंगे मालामाल

30 Oct : शरद पूर्णिमा की रात करें ये उपाए, हो जाएंगे मालामाल

शरद पूर्णिमा की रात को कुछ उपाय करके आप भी मालामाल हो सकते हैं। शरद पूर्णिमा की रात का अपना अलग ही महत्व है। इस पूर्णिमा को कई लोग पूरे विधिविधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर उनकी कृपा पा सकते हैं।

यहां पर हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिनको करने से आप के पास साल धन, संपदा, स्वास्थ्य और आरोग्य की कमी नहीं होगी।

मां लक्ष्मी का वास उस घर में माना जाता है जहां के लोग साफ-सफाई और स्वच्छता से रहते हैं। दीपावली पर लोग इसी वजह से अपने घर की पुताई करवाते हैं और साफ-सफाई करते हैं। शरद पूर्णिमा से ही आपको घर की साफ-सफाई करना आरंभ कर देना चाहिए।

इस मंदिर में नाक रगड़ने से पूरा हो जाएगा आपका अधूरा परिवार

ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और आपके घर से सभी प्रकार के ग्रहदोष दूर होते हैं। दीपावली से पहले शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष आयोजन के रूप में देखा जाता है।

पूर्णिमा की सुबह स्नान करके तुलसी पर दीपक जलाएं और साथ ही सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी को सफेद मिष्ठान से भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

कहते हैं जो तुलसी को प्रसन्न करने पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी स्वत: ही प्रसन्न हो जाते हैं। मां लक्ष्मी का इस दिन जन्मदिन माना जाता है, ऐसे में माता को भेंट के रूप में उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए।

इनमें सिंघाड़ा, मखाना, दही, पान और बताशे प्रमुख माने जाते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन शाम की पूजा में आपको मां लक्ष्मी को इन सब वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए और फिर उसके बाद इन्हें प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए।

आप और आपके परिवार के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। मां लक्ष्मी के जन्मदिन के रूप में शरद पूर्णिमा का यह त्योहार मनाया जाता है और इस रात को सोना नहीं होता है। शरद पूर्णिमा को रात्रि जागरण करते हुए मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए।

यह भी पढ़े:- 4 नवम्बर को है करवा चौथ, शास्त्रों में बताया गया है श्रेष्ठ व्रत 

इस रात को कोजागरा भी कहा जाता है। रात में आपको मां लक्ष्मी के ध्यान के साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।

माना जाता है शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में अमृत वर्षा होती है। इस रात में चावल की खीर बनाकर महीन कपड़े से ढक़कर उसे खुले आसमान के नीचे रख देना चाहिए। दूध, चावल और शक्कर तीनों ही मां लक्ष्मी को प्रिय हैं।

अगले दिन सुबह स्नान के बाद खीर को मां लक्ष्मी के प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए। माना जाता है कि इस खीर को खाने से स्वास्थ्य रूपी संपदा और आरोग्य रूपी वरदान प्राप्त होता है। साथ ही आपके घर से धन की कमी भी दूर होती है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button