जीवनशैली

मनी प्लांट की सूखी पत्तियों के गिरने से कमजोर होती है आर्थिक स्थिति

नई दिल्ली (एजेंसी)। मनी प्लांट को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। अधिकांशत हर घर में मनी प्लांट का पौधा पाया जाता है। कहते हैं जिस घर में यह पौधा फलता फूलता है वहां पर लक्ष्मी का वास होता है अर्थात् जितनी तेजी से यह फैलता है उतनी ही गति से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसी कारण से घरों में इस पौधे को लगाया जाता है। वैसे तो इस पौधों को लगाने के बाद इसका अधिक रखरखाव नही करना पड़ता है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जो इस पौधे के विकास में अपना महत्त्व रखती हैं। जैसे इस पौधे को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए और किस दिशा से इसे दूर रखना चाहिए। इसके अलावा पौधों की देखभाल से जुडी भी कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है।

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में रखा मनी प्लांट घर में धन में वृद्धि की जगह हानि करवा सकता है यही नहीं इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब होता है। मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के अंदर ही रखें। इसे कभी भी घर के बाहर न रखें। अगर इसे बाहर लगा रहे हैं तो इसे बिल्कुल कवर करके रखें। आपको ऐसा लगता है कि आपके द्वारा लगाया गया यह पौधा सही तरीके से बढ नहीं रहा है तो इसको काट लें लेकिन इसको जड से न उखाडें और न ही इसकी पत्तियों को जमीन पर गिरने दें। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की पत्तियों का नीचे गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। मनी प्लांट के पौधे को रोज पानी देना चाहिए और उसकी अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। इस पौधे की सूखी हुई पत्तियों को घर की आर्थिक स्थिति के लिए अशुभ माना जाता है। इसकी सूखी पत्तियां घर की आर्थिक स्थिति की ओर स्पष्ट इशारा करती हैं। इसके अतिरिक्त कहा जाता है जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा जितना ज्यादा फलता-फूलता है उस घर की आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होती है। साथ ही उस घर में रहने वाले सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

Related Articles

Back to top button