मनोरंजन

सुशांत के गम में शेखर सुमन नहीं मनाएंगे जन्मदिन,किया ऐलान

सुशांत के गम में शेखर सुमन नहीं मनाएंगे जन्मदिन, किया ऐलान
सुशांत के गम में शेखर सुमन नहीं मनाएंगे जन्मदिन, किया ऐलान

मुंबई: अभिनेता शेखर सुमन इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने यह घोषणा शनिवार को की। उन्होंने कहा है कि वह इस साल 7 दिसम्बर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

उन्होंने साफ किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह से वह कोई खुशी नहीं मनाएंगे। अभिनेता शेखर सुमन ने यह जानकारी ट्वीट में दी। वह सुशांत की मौत से आहत हैं।

यह भी पढ़े : पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण पांच ट्रेनों का परिचालन निरस्त 

शेखर ने लिखा है- ‘मैं 7 दिसम्बर को अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। सुशांत के लिए कम से कम इतना तो मैं कर सकता हूं। किसी भी तरह के उत्साह का मूड नहीं है। इसकी बजाय मैं यह प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं।’

उन्होंने कहा है कि लोग उनसे पूछते रहते हैं कि सुशांत के मामले में क्‍या होगा? काश उनके पास इसका जवाब होता। उल्लेखनीय है कि सुशांत की मौत के रहस्य पर अब भी पर्दा पड़ा हुआ है। वह 14 जून को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button